फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur tops the state in HIV risk assessment

Bilaspur News: एचआईवी जोखिम आकलन में बिलासपुर प्रदेशभर में अव्वल

Fri, 04 Sep 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur tops the state in HIV risk assessment
ब्रेकफ्री अभियान में 30 अगस्त तक 3,550 युवाओं ने कराया सेल्फ रिस्क असेसमेंट, मंडी दूसरे और सोलन तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

अभियान में युवाओं की बढ़ी भागीदारी, रोजाना औसतन 187 आकलन
34 रेड रिबन क्लबों के जरिये चल रहा एचआईवी जागरूकता अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चल रहे इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन-2026 में बिलासपुर जिले ने सेल्फ रिस्क असेसमेंट के मामले में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा मंडी दूसरे और सोलन जिला तीसरे स्थान पर रहा। युवाओं को एचआईवी संक्रमण के संभावित जोखिम के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ब्रेकफ्री अभियान के तहत बिलासपुर जिले में 30 अगस्त तक 3,550 सेल्फ रिस्क असेसमेंट किए जा चुके हैं। प्रदेश के किसी भी जिले में यह सबसे अधिक संख्या है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशि दत्त शर्मा ने बताया कि युवाओं में एचआईवी संक्रमण से जुड़े जोखिम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। अभियान 12 अक्तूबर तक चलेगा। जिले में 34 रेड रिबन क्लबों के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रेड रिबन क्लबों और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी से अभियान को गति मिली है। अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नारा लेखन, जागरूकता रैलियां और अन्य गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इनके माध्यम से युवाओं को एचआईवी से बचाव, जोखिम की पहचान, जांच और समय पर उपचार की जानकारी दी जा रही है। विभाग का उद्देश्य एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर युवाओं तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना है।
मंडी में 2,057 सेल्फ रिस्क असेसमेंट, लाहौल-स्पीति में एक भी नहीं
30 अगस्त तक मंडी में 2,057 और सोलन में 1,147 सेल्फ रिस्क असेसमेंट हुए हैं। हमीरपुर में 973, शिमला में 802, ऊना में 598, कांगड़ा में 520, कुल्लू में 485, चंबा में 342, सिरमौर में 255 और किन्नौर में 188 आकलन दर्ज किए गए। लाहौल-स्पीति में अभी कोई आकलन नहीं हुआ है। प्रदेशभर में कुल 10,917 सेल्फ रिस्क असेसमेंट किए जा चुके हैं। बिलासपुर में रोजाना औसतन 187 आकलन हो रहे हैं। मंडी में यह आंकड़ा 108 और सोलन में 60 प्रतिदिन है।
विज्ञापन

क्यूआर कोड से खुद जान सकते हैं जोखिम
ब्रेकफ्री अभियान के तहत युवा क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन प्रश्नावली में पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं। जवाबों के आधार पर सेल्फ रिस्क असेसमेंट किया जाता है। इससे युवा अपने एचआईवी संक्रमण के संभावित जोखिम स्तर को समझ सकते हैं। जरूरत होने पर उन्हें जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed