फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Tipper met with an accident near Bagchhal bridge, driver died.

बिलासपुर: बागछाल पुल के पास टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sun, 18 Jan 2026 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 11:28 AM IST
सार

श्री नयना देवी जी के तहत बागछाल पुल के समीप को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैक्स इंफ्रा कंपनी का एक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। 

विज्ञापन
Bilaspur: Tipper met with an accident near Bagchhal bridge, driver died.
बागछाल पुल के पास टिपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के तहत बागछाल पुल के समीप को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैक्स इंफ्रा कंपनी का एक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात के समय हुआ।  मृतक की पहचान कुलदीप चंद (51 वर्ष) पुत्र गरजा राम, निवासी गांव व डाकघर धनीपखर, तहसील झंडूता के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टिपर बागछाल पुल के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस थाना स्वारघाट की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed