{"_id":"64d0c79fd752c9c9120d7464","slug":"bilaspur-student-school-agriculture-theme-state-level-workshop-45-vocational-teacher-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-3670-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छात्र पाठशाला में कृषि विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छात्र पाठशाला में कृषि विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
- तीन जिलों के 45 व्यावसायिक शिक्षक ले रहे भाग
-पांच दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में कृषि विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। डाइट की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में चंबा, हमीरपुर और शिमला के 45 व्यावसायिक शिक्षक भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत किया गया है। पांच दिवसीय कार्यशाला में व्यावसायिक शिक्षकों को कृषि की स्कीमोंं, कक्षा कक्ष को हैंडल करने के तरीकों, बच्चों को आपदा से बचाने, शिक्षण कौशल, जीरो बजट खेती, पारंपरिक खेती, आधुनिक खेती, ग्रीन फार्मिंग और अन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के पहले दिन डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य कम डीपीओ समग्र शिक्षा दीपचंद गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना ने प्रशिक्षकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। वीटीपी कोऑर्डिनेटर गुरेश बाबले ने कौशल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के बारे में व्यावसायिक शिक्षकों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने शिक्षकों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को इस कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। जिला वोकेशनल एजुकेशन कोऑर्डिनेटर कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यशाला सुबह 9:45 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस अवसर पर डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य दीपचंद, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अरुण गौतम, जिला वोकेशनल एजुकेशन कोऑर्डिनेटर कुलदीप शर्मा और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।