फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur nh patch work crumble in just week

एक हफ्ते में उखड़ गया एनएच पर किया पैचर्क

Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bilaspur nh patch work crumble in just week
चंडीगड़ मनाली हाइवे पर बिलासपुर के पास बारिश के कारण उखड़ा पैच वर्क। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शहर में नेशनल हाईवे के गड्ढे भरने के लिए एक सप्ताह पहले किया गया पैचवर्क उखड़ गया है। हैरानी इस बात की है कि लोनिवि ने गड्ढों को भरने के लिए रेत और मिट्टी का इस्तेमाल किया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए विभाग की लापरवाही को उजागर किया था। यही वजह है कि यह पैचवर्क पहली बारिश भी सह नहीं पाया है। इससे एक बार फिर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि एक हफ्ता पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क काम शुरू किया था। इस दौरान विभाग के कर्मचारी गड्ढों में पहले रेत और बजरी भरे रहे थे। इसके बाद उस पर तारकोल डाल कर समतल किया जा रहा था।
विज्ञापन

समतल करने के कार्य को मात्र खानापूर्ति करके उसके ऊपर चूना डालकर गड्ढे भरने के कार्य को अंजाम दिया गया। उस समय उमर उजाला ने लोगों के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया था। मगर जिले में हुई पहली बारिश में ही यह पैचवर्क उखड़ गया है। इससे फिर से सड़क पर पड़े गड्ढों की हालत पहले से ज्यादा बदतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विभाग की कार्यप्रणाली और काम की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। नेशनल हाईवे की खस्ता हालत के कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी से इस बारे में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। मगर वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed