{"_id":"639b62d61e27b87ca97ffe12","slug":"bilaspur-news-himachal-news-shagun-gave-rs-40-900-to-needy-girls-bilaspur-news-sml43093722","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जरूरतमंद कन्याओं को दिया 40,900 रुपये शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जरूरतमंद कन्याओं को दिया 40,900 रुपये शगुन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। दरिद्र नारायण कल्याण समिति घुमारवीं की बैठक समिति के अध्यक्ष शहजाद सिंह चौहान की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। सभा के महासचिव जगदीश चंद ने कहा कि बैठक में अप्रैल 2022 के बाद समिति की ओर से किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
समिति चार प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जरूरतमंद कन्याओं की शादी में शगुन, जरूरतमंद बीमार एवं कमजोर आर्थिकी के लोगों के लिए सहयोग राशि का वितरण और ऑल इंडिया पिंगला आश्रम सनौर रोड पटियाला में रह रहे जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र, अनाज एवं खाद्य सामग्री के रूप में सहायता करना है।
हाल ही में 6 दिसंबर को बिलासपुर के वरिष्ठ नागरिक राजपाल सरीन ने 10 रजाइयां, 10 तलाइयां और कुछ सिरहाने पिंगला आश्रम पटियाला भेजे थे। खाद्य सामग्री भी भिजवाई थी। संस्था ने छह स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। सात जरूरतमंद कन्याओं को शगुन सहयोग राशि 40,900 रुपये वितरित की। इसके अतिरिक्त घुमारवीं क्षेत्र के ही 27 लोगों को आर्थिक मदद 1,43,900 रुपये दी गई। प्रदेशाध्यक्ष मिलाप सिंह ने इकाई घुमारवीं के समस्त सदस्यों का समाज सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
सभा का घुमारवीं में आयोजन करने पर सचिव जगदीश चंद ने समिति के समस्त सदस्यों का धन्यवाद और अभिनंदन किया।
सदस्य सुशील पुंडीर ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की प्रशंसा की। समिति ने इस माह के अंत तक ग्राम पंचायत करलोटी में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर सहमति जताई। बैठक में रमेश कैंथ, नंदलाल धर्माणी, रविंद्र शर्मा, आरएल शर्मा, मस्तराम वर्मा, आरएल संख्यान, सुशील पुंडीर एवं राजपाल सरीन उपस्थित रहे।