फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news, 54 children, sayhola school, one teacher

एक शिक्षिका के सहारे प्राथमिक पाठशाला स्याहोला के 54 बच्चे

Fri, 06 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news, 54 children, sayhola school, one teacher
जुखाला (बिलासपुर)। सदर शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक स्कूल स्याहोला में 54 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा एक अध्यापिका के जिम्मे है। एक अध्यापिका नर्सरी कक्षा समेत पांच कक्षाओं के बच्चों को अकेले पढ़ा रही हैं। इन हालातों को देखते हुए स्कूल में पठन-पाठन स्थिति और स्तर का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण सबसे ज्यादा असर प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ा है। अब इन बच्चों को पढ़ाने में शिक्षकों को भी काफी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस बीच, स्कूल में अगर छह कक्षाओं के लिए एक ही शिक्षक तैनात हो तो न तो बच्चे ठीक ढंग से पढ़ पाएंगे और न ही कोरोना के समय हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई हो पाएगी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्याहोला में इस स्थिति को देखा जा सकता है। यहां सिर्फ एक ही अध्यापिका तैनात है। इस अध्यापिका को बच्चों को पढ़ाने के साथ अन्य विभागीय कार्य भी करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान बुद्धि सिंह ठाकुर, अनिल कुमार, संजीव कुमार, रीता, अनिता, रमेश ने बताया कि समिति और अध्यापिका के प्रयासों से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ी है, लेकिन स्कूल में पर्याप्त शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चे कैसे पढ़ पाएंगे। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला स्याहोला में शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग की है।

उधर, इस मामले में प्रारंभिक शिक्षा उपनिर्देशक कुलभूषण ने बताया कि जिले में शिक्षकों के खाली पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। निदेशालय से दिशा-निर्देश मिलते ही स्कूलों में खाली चल रहे पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed