फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Kinnaur, Mandi and Solan districts started with victory in the state level handball competition.

बिलासपुर: राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में किन्नौर, मंडी और सोलन जिले का जीत से आगाज

Fri, 13 Feb 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 07:58 PM IST
सार

 प्रतियोगिता के पहले दिन किन्नौर, मंडी और सोलन जिले की टीमों ने जीत से आगाज किया, जबकि शिमला, सिरमौर और हमीरपुर की टीम के हाथ हार लगी। 

विज्ञापन
Bilaspur: Kinnaur, Mandi and Solan districts started with victory in the state level handball competition.
बिलासपुर में राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला बिलासपुर के दावीं घाटी हैंडबाल ट्रेनिंग सेंटर जुखाला में शुक्रवार को 32वीं राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन किन्नौर, मंडी और सोलन जिले की टीमों ने जीत से आगाज किया, जबकि शिमला, सिरमौर और हमीरपुर की टीम के हाथ हार लगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की टीमों के 176 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर जिला हैंडबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में किन्नौर ने शिमला को 23-08 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में मंडी ने सिरमौर को 20-07 से मात दी। तीसरे मुकाबले में सोलन ने शिमला को 09-03 से पराजित किया। चौथे मैच में किन्नौर ने हमीरपुर को 18-06 के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन

आयोजन सचिव विक्रम ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, ऊना, किन्नौर, शिमला और सोलन जिला की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ी वरुण शर्मा, देवेंद्र सिंह और ललित कुमार भी हिस्सा ले रहे हैं। इनके शामिल होने से प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़े हैं। आयोजन सचिव ने बताया कि दावीं घाटी हैंडबाल ट्रेनिंग सेंटर में खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अभ्यास के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर हिमुडा के अधिशासी अभियंता इं. राजेश ठाकुर और हिमाचल प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, महासचिव नंद किशोर शर्मा के अलावा तकनीकी समिति के चेयरमैन डॉ. प्रवेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ढिल्लो, सोनल शर्मा, प्रवेश राणा, ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच विवेक पठानिया, हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय रेफरी रफीक अहमद, वीरेंद्र शर्मा, अक्षित संख्यान, दिलवर सिंह, विजय कुमार, हरिओम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जगदीश कौंडल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा
हिमाचल प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन ने बिलासपुर के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक जगदीश कौंडल को खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया। कौंडल ने अपने सेवाकाल के दौरान अनेक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एसोसिएशन ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed