फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur joined the campaign 'One tree for mother', youth gave the message of saving the environment

Bilaspur News: मां के नाम एक पेड़ अभियान से जुड़ा बिलासपुर, युवाओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Mon, 14 Jul 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur joined the campaign 'One tree for mother', youth gave the message of saving the environment
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरा युवा भारत ने किया आयोजन
विज्ञापन

युवाओं ने किया पौधरोपण, मां के सम्मान में पर्यावरण के प्रति निभाई जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मेरा युवा भारत, बिलासपुर द्वारा सोमवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मातृत्व के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पीएस कटवाल रहे। उन्होंने कहा कि मां न केवल जीवन की जननी होती है, बल्कि अपने त्याग और ममता से हर कदम पर संबल भी देती है। इस अनमोल रिश्ते को सम्मान देने के साथ-साथ पर्यावरण बचाने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस जन अभियान में भाग लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करें। कार्यक्रम में वन मित्र दुले कुमार यलक ने पौधरोपण के महत्व पर बात की और युवाओं को पौधों की देखभाल की विधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखना और बड़ा करना असली जिम्मेदारी है। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डाॅ. आतिर ने कहा कि यदि हम अभी नहीं चेते तो भविष्य की पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कार्यक्रम में अंत में उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर उषा ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण के प्रति सतर्क रहने और हर मौसम में प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed