फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Haspatal no medicne

बिलासपुर अस्पताल में नहीं मिल रही मरीजों को दवाइयां

Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

सरकार के आदेशों के बाद भी बिलासपुर अस्पताल में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर जो दवाइयां मरीजों को लिख रहे हैं वह अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में मरीज अस्पताल के बाहर खुली दुकानों से दवा लेने को मजबूर हैं। ऐसे में सूबे में दवाइयों पर कमीशन का खेल थम नहीं रहा है। हालांकि सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध है वही चिकित्सक लिखे, लेकिन जिला अस्पताल में ऐसा नहीं हो रहा है। हालत ऐसी है कि चार दवाइयों में मात्र एक दवा अस्पताल में मिल रही है। जबकि अन्य दवाइयां बाहर से लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का दौरा किया तो पाया कि मरीजों को अस्पताल से नाम मात्र की दवाइयां मिल रही है। ऐसे में सरकार की सुविधा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें चिकित्सकों को उन्हीं दवाइयों को लिखने को कहा गया है जो अस्पताल में मौजूद है। अस्पताल में पड़ताल के दौरान मरीजों ने बताया कि चार दवाइयों में केवल एक ही अस्पताल में मिल रही है। जबकि तीन बाहर से लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से सभी अस्पतालों में 66 दवाइयां मुहैया करवाई गई है। वहीं चिकित्सकों को आदेश दिए गए हैं कि मरीजों को हर हाल में यहीं दवाइयां लिखें। ऐसा करने के लिए सभी चिकित्सकों को लिखित आदेश जारी हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह पहले ही चिकित्सकों को चेता चुके हैं कि कोताही बरतने वाले चिकित्सक किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पताल में लोगों को सस्ती दवाइयां मुहैया करवा रही है।


सदर के विधायक बंबर ठाकुर के पास भी कई शिकायतें पहुंच चुकी है। गत रोज उन्होंने भी चिकित्सकों को चेताया था। विधायक ने साफ किया कि वह खुद अस्पताल का औचक निरीक्षण करेंगे। उसके बाद पूरी रिपोर्ट सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को भेजी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed