फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur DSP Rajkumar will be honored with Police Pride Award for the year-2023

Bilaspur News: पुलिस प्राइड अवार्ड वर्ष-2023 से सम्मानित होंगे बिलासपुर डीएसपी राजकुमार

Sun, 26 Mar 2023 06:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur DSP Rajkumar will be honored with Police Pride Award for the year-2023
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार। संवाद
-2014-15 कुल्लू में बहुचर्चित श्री रघुनाथ मंदिर मूर्ति चोरी मामला नेपाल जाकर सुलझाया था
विज्ञापन

-नाइजीरियन व्यक्ति के कब्जे से चिट्टा पकड़कर सात साल की करवाई है सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस प्राइड अवार्ड वर्ष-2023 के लिए बिलासपुर मुख्यालय के डीएसपी राजकुमार का नाम चयनित हुआ है। डीएसपी राज कुमार को यह अवार्ड उनके द्वारा की जाने वाली सेवाओं के तहत मोस्ट इफेक्टिव ऑफिशियल के तहत दिया जाएगा।
शिमला, सोलन, बिलासपुर, कुल्लू आदि जिलों में सेवाएं देने वाले राजकुमार ने कई अनसुलझे मामले ट्रेस किए हैं। मंडी जिला के मेहड़ गांव में स्वर्गीय तेजू राम और माता कृष्णा देवी के पुत्र राजकुमार कुल चार भाई बहन है। पारिवारिक हालात सामान्य होने के बावजूद इन्होंने खूब मेहनत की और इस मुकाम को हासिल किया। 2014-15 कुल्लू में बहुचर्चित श्रीरघुनाथ मंदिर मूर्ति चोरी राजकुमार ने नेपाल में जाकर सुलझाई। इस मामले में शत प्रतिशत रिकवरी हुई। 2019-20 में कुफरी जिला शिमला के हनुमान मंदिर में हुई चोरी में संलिप्त गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचाकर दम लेने वाले राजकुमार की चोरी के मसले सुलझाने में महारत है। बिलासपुर में चोरी के अधिकांश मामलों में पुलिस विभाग ने सफलता पाई है। इसके अलावा नालागढ़ में इन्होंने दो अज्ञात हत्या के मामले ट्रेस किए हैं। जबकि नशे पर नकेल कसने के लिए उनकी रणनीति कारगर साबित हुई है।
विज्ञापन

चरस, चिट्टा, अफीम व अन्य मादक द्रव्य के दर्जनों मामलों को पकड़ने वाले डीएसपी राजकुमार ने नाइजीरियन व्यक्ति के कब्जे से चिट्टा पकड़कर उसे अदालत से सात साल की कैद की सजा कराई है, जबकि कुल्लू में साढ़े दस किलोग्राम चरस के आरोपी को भी सजा दिलवाने में कामयाब रहे। कुल्लू प्रशासन द्वारा इन्हें इनके द्वारा दी गई बेहतर सेवाओं के लिए तीन बार सम्मानित किया जबकि विभाग की ओर से डीजीपी डिस्क अवार्ड से भी राजकुमार को नवाज जा चुके हैं। मानवीय दृष्टिकोण में राजकुमार द्वारा कोविड के संकट काल में तीन गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू कर समय रहते आईजीएमसी शिमला पहुंचाया जबकि बर्फ के समय कुफरी में एक ऐसी महिला मरीज जिसे खून की उल्टियां हो रही थी, को शिमला अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई। इस तरह डीएसपी राज कुमार ने मानवता का परिचय दिया है। बहरहाल अपने काम में महारत हासिल कर चुके डीएसपी बिलासपुर राजकुमार यह अवार्ड राज्यपाल के हाथों प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed