{"_id":"6a1c223250c59ffd0b02ba39","slug":"bilaspur-college-admission-process-starts-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160799-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभ्यर्थी 19 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
20 जून को कॉलेज परिसर में होगी पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग
अभ्यर्थियों का काउंसलिंग में आना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर में बीए, बीकॉम, बीएससी और बी वॉक कोर्स में दाखिला लेने की प्रक्रिया 1 जून शुरू होगी। अभ्यर्थी 19 जून तक प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्ट्स पढ़ने के बाद ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। सभी कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट आधार पर की जाएगी। पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जून को सुबह 9 बजे कॉलेज परिसर में होगी। पहली मेरिट सूची 20 जून को शाम 5 बजे लगा दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को फीस 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन जमा करनी होगी। दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जून को होगी। इसकी मेरिट सूची उसी दिन शाम 3 बजे जारी होगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को फीस 25 से 27 जून तक ऑनलाइन जमा करानी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज में प्रवेश मिलेगा, उनके लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 28 जून से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रथम सेमेस्टर में दाखिला इस बार नई शिक्षा नीति 2020 के तहत होगा। उन्होंने बताया कि सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के लिए सभी प्रशासनिक समितियां बना ली गई हैं। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 9 बजे कॉलेज परिसर में पहुंच जाएं। काउंसलिंग में अभ्यर्थी का आना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं आएगा वह एडमिशन प्रोसेस से बाहर हो जाएगा। काउंसलिंग के दिन सभी अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। अभ्यर्थी अपना जाति प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं अन्यथा वह उस कैटेगरी के योग्य नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज में अभ्यर्थी बीए अंग्रेजी, एजुकेशन, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संगीत वादन/गायन, फिजिकल एजुकेशन, राजनीतिक शास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, सोशियोलॉजी, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, कॉमर्स, बीएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, गणित, भौतिक विज्ञान, जूलॉजी, बी वॉक रिटेल, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म में प्रवेश ले सकते हैं।