फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur chitta accused escapes from court second floor caught near bus stand

बिलासपुर: कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर चिट्टा आरोपी फरार, ड्रोन से तलाश के बाद बस अड्डे के पास पकड़ा

Tue, 22 Sep 2026 02:55 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 22 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

बिलासपुर में मंगलवार को चिट्टा मामले के एक आरोपी ने अदालत परिसर में पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। आरोपी ने कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगाई और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू कर ड्रोन की मदद से तलाश की। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी को बस अड्डे के समीप से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
bilaspur chitta accused escapes from court second floor caught near bus stand
पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिट्टा मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने मंगलवार को अदालत परिसर में पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर अदालत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी और वहां से भाग निकला।

विज्ञापन




अचानक हुई इस घटना के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के संभावित भागने के रास्तों को खंगालने के साथ आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी और सर्च अभियान चलाया। आरोपी की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई, ताकि आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बस अड्डे की ओर जाने वाले रास्तों समेत आसपास के इलाकों में भी तलाश तेज कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को बस अड्डे के समीप से पकड़ लिया गया।

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उन संभावित स्थानों की भी जांच की, जहां उसके छिपे होने की आशंका थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को ज्यादा देर तक फरार रहने का मौका नहीं मिला।

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा हिरासत में ले लिया। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी अदालत परिसर से किस तरह भागने में सफल हुआ और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई या नहीं।


चिट्टा मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी। फरारी की घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी के भागने की परिस्थितियों को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed