{"_id":"66587a07773fd5f8cd0a17d7","slug":"bilaspur-bilaspur-news-dc-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118152-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए 409 पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए 409 पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
बिलासपुर में लोकसभा चुनाव कराने के लिए रवाना पोलिंग पार्टियां इवीएम व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 1657 मतदान कर्मी शामिल, नौ पार्टियां आज होंगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए 409 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ वीरवार को अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने बताया कि इन पोलिंग पार्टियों में 1657 मतदान कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला एवं दिव्यांग प्रबंधक मतदान केंद्रों की नौ पार्टियों को शुक्रवार को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झंडूता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 105, घुमारवीं में 109, सदर में 99 और श्री नयना देवी जी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 96 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व पारदर्शिता मतदान प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए इन पोलिंग पार्टियों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। मतदान केंद्र स्थापित करने व विभिन्न अन्य प्रक्रिया के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों के सदस्य मतदान की पूर्ति के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।