फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bike rider injures in accident

हाईवे पर कट पार कर रहे बाइक सवार युवक को कंटेनर ने रौंदा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
bike rider injures in accident
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर सोमवार दोपहर कट पार कर रहे बाइक सवार एक दुकानदार को कंटेनर चालक ने लापरवाही से रौंद दिया। हादसे में दुकानदार घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर कंटेनर को चालक समेत कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी ताहिर मोहल्ले में ही किराने की दुकान करते हैं। ताहिर के अनुसार वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से किसी काम के लिए नगर को आ रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित ईशानगर चौकी क्षेत्र में धनौरा मोड़ के समीप बने कट को उन्होंने बाइक से पार करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान पीछे से एक कंटेनर आ गया। कंटेनर चालक ने कट के बीच दुकानदार को बाइक समेत रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दौरान कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ताहिर मामूली रूप से घायल हो गए। मगर उनकी बाइक कंटेनर के टायर के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए और कोतवाली से निरीक्षक रीता कुमारी आनन-फानन में ईशानगर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल को अस्पताल भेजकर कंटेनर को चालक समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दुकानदार को घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed