फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bike rider dies after collision with unknown vehicle, one seriously injured

Sirmour News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Thu, 02 Jul 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with unknown vehicle, one seriously injured
पांवटा साहिब से भगानी जिला मुख्य मार्ग पर हरिपुर टोहना के समीप हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक।
पांवटा-शिलाई एनएच पर नारिवाला के हुआ दर्दनाक हादासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर नारिवाला के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विशाल (21) पुत्र जयपाल और अभिषेक (24) पुत्र दीपचंद, दोनों निवासी टिक्करी कठवार, बुधवार देर रात बाइक पर सतौन से पांवटा साहिब की ओर आ रहे थे। जब वे नारिवाला के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि नारिवाला के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत और एक अन्य के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed