फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bike collides with tractor parked on highway side, youth dies

Bilaspur News: हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 22 Jun 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor parked on highway side, youth dies
- घुमारवीं थाना क्षेत्र के निहारी में हुआ हादसा
विज्ञापन

- युवक के जेब में रखा मोबाइल फोन भी फटा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के निहारी कस्बे में शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के दौरान युवक की जेब में रख मोबाइल फोन भी फट गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के अनुसार रोहताश दत्ता (28) पुत्र एसके दत्ता निवासी गांव मसेरडू जिला हमीरपुर शनिवार सुबह बाइक पर चंडीगढ़ से अपने घर जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे जब निहारी कस्बे के पास पहुंचा तो बाइक शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। हादसे में रोहताश के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे में युवक की कमीज की जेब में रखा मोबाइल भी फट गया। इससे भी युवक के सीने पर जख्म हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। रोहताश चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। हर शनिवार को वह घर आ जाता था। इस बार भी शुक्रवार रात को ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह बाइक पर अपने घर मसेरडू के लिए निकला था। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed