फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bela Brahmin Mahila Mandal first in Lokotsav

महिला मंडल बेला ब्राह्मण प्रथम व महिला मंडल छिब्बर द्वितीय

Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bela Brahmin Mahila Mandal first in Lokotsav
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव मेले में आयोजित लोकोत्सव में महिला मड़ल की महिलाओं को सम्मानित करते एसडी? - फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर)। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और आने वाली युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाने के चलते ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कहलूर लोकोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अनिल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में क्षेत्र भर के विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लोक गीत और लोक नृत्य पेश करते हुए महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम पेश करते हुए कहलूर संस्कृति की बेहतर झलक पेश की। कहलूर लोकोत्सव के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने समा बांधा। इस दौरान खासतौर पर बुजुर्ग महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दशकों पुराने गीतों से आज की पीढ़ी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कहलूर संस्कृति में किस तरह से परिवार और रिश्ते आपस में एकता और विश्वास पर जुड़े होते थे, शादियों और अन्य उत्सवों पर किस तरह से लोक गीतों से उत्सव और लोक कार्यक्रम मनाए जाते रहे हैं। उसकी विशेष झलक यहां दिखाई गई। कहलूर लोकोत्सव की इस प्रतियोगिता में डॉ. राजेश कुमार, सुभाष गुप्ता तथा रामलाल पाठक निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। अंत में निर्णायक मंडल की ओर से अपने निर्णय में महिला मंडल बेला ब्राह्मण को प्रथम, महिला मंडल छिब्बर को द्वितीय और महिला मंडल जागृति सोसायटी कल्लर को तृतीय स्थान दिया गया। इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को क्रमश आठ हजार, छह हजार और चार हजार रुपयों के साथ-साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed