{"_id":"570696804f1c1b5319c812e2","slug":"basket-ball-ghumarnvi-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में घुमारवीं ने बिलासपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में घुमारवीं ने बिलासपुर को हराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में चल रहे ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें कबड्डी, फुटबाल और बास्केटबाल के फाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी में लुहारड़ा ने बोहट कसोल को हराया।
विज्ञापन
जबकि फुटबाल में घुमारवीं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर को 4-2 से पराजित किया। इसके अलावा बास्केटबाल में बिलासपुर घुमारवीं को शिकस्त देकर विजेता बना। इस दौरान एसडीएम आदित्य नेगी ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष रविन्द्र लिली और मैच रैफरी पवन कुमार सहित कई व्यक्ति भी उपस्थित रहे।