Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barthin market will be monitored via CCTV cameras.

Bilaspur News: सीसीटीवी कैमरों से होगी बरठीं बाजार की निगरानी

Sun, 22 Nov 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Barthin market will be monitored via CCTV cameras.
बरठीं बाजार में शुरू हुआ सीसीटीवी लगाने का कार्य व मौके पर पहुंचे प्रधान व सचिव। संवाद
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए पंचायत ने उठाया कदम
विज्ञापन

बाजार में प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाने का काम किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक कस्बे बरठीं बाजार में अब तीसरी आंख से निगरानी होगी। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बरठीं ने प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे बाजार की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान भी की जा सकेगी। बरठीं बाजार में रोजाना आसपास की कई पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, बैंकिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार में सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। कई बार लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंककर चले जाते हैं, जिससे बाजार में गंदगी फैलती है। अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सकेगी।

इसके अलावा बाजार में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या अप्रिय घटना होने पर कैमरों की फुटेज से घटनाक्रम की जानकारी जुटाने और संबंधित लोगों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। कैमरे स्थापित होने से दुकानदारों और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान उमा शर्मा और पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed