बरठीं उप डाकघर ऑनलाइन, मिलेगी एटीएम सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना का शुभारंभ डाकघर बिलासपुर के सहायक अधीक्षक संदीप
धर्माणी ने केक काट कर किया। उन्होंने बताया कि पहले मुख्य डाकघर हमीरपुर,
बिलासपुर और बड़सर इस योजना से जुड़े थे। अब सर्कल में बरठीं उप डाकघर को
ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सिस्टम की तर्ज पर अपने सभी
डाकघरों को इंटरनेट की सुविधा से जोड़ खाताधारकों को सुविधा मुहैया
करवाएगा। धर्माणी ने बताया कि डाकघरों में कार्य करने वाले एजेंटों का
कार्य भी ऑनलाइन होगा।
इसके लिए एजेंटों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खाताधारकों को एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। जल्दी ही
बरठीं में भी डाकघर का एटीएम होगा। इस दौरान उन्होंने केक काट सीबीएस की
सुविधा लांच की।
इस मौके पर बरठीं उप डाकघर के पोस्ट मास्टर शशि ठाकुर,
बिशन दास ठाकुर, विक्रांत नड्डा, अंजना, सविता, नंद लाल, हरी राम, रामकली,
अनिल कुमार, विजय ठाकुर, प्रवीण कुमार सहित सभी शाखा डाकघरों के कर्मचारी
तथा एजेंट उपस्थित थे।