फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bank employee died of falling in Morsinghi village in Ghumarvin

मोरसिंघी में रास्ते में गिरने से बैंक कर्मचारी की मौत

Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bank employee died of falling in Morsinghi village in Ghumarvin
Bank employee died of falling in Morsinghi village in Ghumarvin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत मोरसिंघी गांव में एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी गांव मोरसिंघी के तौर पर हुई है। पुलिस ने घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नरेश कुमार बैंक में बतौर चपरासी कार्यरत था। पिछले कुछ समय से नरेश मानसिक तौर पर परेशान था। घर से बिना बताए निकल जाता था। रविवार रात को नरेश घर में मौजूद था लेकिन घर से कब चला गया, घर के सदस्यों को भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने नरेश का शव रास्ते के किनारे देखा और पुलिस को सूचना दी। नरेश का शव मोरसिंघी पंचायत घर के समीप मिला। बताया जा रहा है कि रास्ते में पांव फिसलने से नरेश के सिर पर गहरी चोट आई थी जिस वजह से उसकी मौत हुई है। नरेश के घर में उसकी पत्नी और एक बेटा पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टि में नरेश की रास्ते में गिरकर मौत होने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed