फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baner won the match by defeating Swarghat

बनेर ने स्वारघाट को हराकर जीता मैच

Wed, 14 Apr 2021 06:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Baner won the match by defeating Swarghat
स्वारघाट(बिलासपुर)। बल्लियां मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच स्वारघाट और बनेर के बीच खेला गया। इसमें स्वारघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनेर की टीम ने नौवें ओवर में जीत हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला जगतपुर और भीनी जोहड़ी के बीच हुआ। इसमें जगतपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें निखिल ने नॉटआउट रहते हुए 36 रन बनाए। वहीं 91 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय भीनी जोहड़ी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम मात्र 48 रन पर आउट हो गई। जामली और कटली टीमों के बीच खेले गए एक अन्य मैच में जामली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में कटली की टीम 10 ओवर में मात्र 82 रन ही बना पाई। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला परिषद वार्ड स्वाहण के सदस्य सरदार मान सिंह धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त बीडीसी सदस्य कुटैहला-मंझेड पंचायत रंगी राम ठाकुर, मंझेड पंचायत प्रधान सोहन लाल और कुटैहला पंचायत के उपप्रधान रोहित ठाकुर उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को 7100 रुपये की राशि प्रदान की। प्रतियोगिता के आयोजकों अक्षय, गोपाल, बलबीर, अनुभव, शुभम, सुरेश आदि ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 18,000 रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 10,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed