फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bandla dhar devlop as a peragliding site.

बंदलाधार में बनेंगी पैराग्लाइडिंग साइटें

Tue, 19 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
bandla dhar devlop as a peragliding site.
meeting - फोटो : अमर उजाला

जिला बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बंदला धार में पैराग्लाइडिंग साइटों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को चयन प्रक्रिया में तेजी लाने सहित जल्द प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इससे जहां जिला बिलासपुर पर्यटन नगरी के रूप में विकसित होगा, साथ ही युवाओं को रोजगार के नए साधन भी मिलेंगे। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की विकासात्मक कार्य संबंधी बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं और इस दिशा में व्यापक प्रयास करके देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गोबिंदसागर झील में जलमग्न मंदिरों, पैराग्लाइडिंग साइटों के निर्माण, गोबिंदसागर झील के साथ लगते विभिन्न घाटों पर पीने के पानी और अन्य व्यवस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों में शौचालय सुविधा, पेयजल सुविधा और स्वच्छता बनाए रखने सहित मुस्कान अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जल मग्न मंदिरों की रिपोर्ट को लेकर लिखा पत्र
उपायुक्त ने बताया कि गोबिंदसागर झील में जलमग्न मंदिरों का निरीक्षण पुरातत्व विभाग के शिमला और चंडीगढ़ मंडलों के अधिकारियों ने पिछले दिनों किया था। इसकी रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के निदेशालय दिल्ली को इस बारे जल्द कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है।

घाटों में पीने के पानी की मिलेगी सुविधा
गोबिंदसागर झील के साथ लगते विभिन्न घाटों पर पीने के पानी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राशि जारी कर दी गई है। संबंधित विभागों को जल्द पेयजल की सुविधा देने और घाटों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने और अन्य सुविधाएं देने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चंगर सेक्टर शहीद स्मारक के प्रवेश द्वार पर गेट लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

पानी की कमी वाले स्कूलों के आंकड़े होंगे एकत्रित
उन्होंने पेयजल की समस्या वाले स्कूलों, स्कूलों में लड़कियों की संख्या और स्कूल छोड़ने के आंकड़ों सहित पानी की कमी के कारण शौचालयों का प्रयोग न होने वाले स्कूलों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत उपनिदेशक प्राथमिक और उच्च शिक्षा को आंकड़े एकत्रित करने के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा, सहायक आयुक्त राजेश धीमान, जिला भाषा अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी कविता ठाकुर, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा  पीसी वर्मा, डीवाईएसओ श्याम लाल कौंडल, समन्वयक प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण प्रवीण भारद्वाज और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


मुस्कान योजना को लेकर पंचायतों में लगेंगे शिविर
मुस्कान अभियान के तहत पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में इस योजना के तहत छात्राओं को उत्साहित करने के लिए स्मॉर्ट गर्ल अवार्ड जैसे कार्यक्रम चलाने सहित छात्राओं के लिए सेनीटरी नेपकिन इनसाइनरेटर सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उचित खाका तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed