{"_id":"69e0e0f92a67cb2499012ab2","slug":"balaji-warriors-team-entered-the-semi-finals-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-158135-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाला जी वॉरियर की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाला जी वॉरियर की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Thu, 16 Apr 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
भदरोग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम और मुख्यातिथि। संवाद।
भदरोग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से घुमारवीं कॉलेज के मैदान में आयोजित शहीद अंकेश मेमोरियल कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
इस टूर्नामेंट में बिलासपुर और हमीरपुर की 24 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर व्यापारी विजय पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहला मुकाबला डंगार इलेवन और यूनिक इलेवन के बीच हुआ, जिसमें यूनिक इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 49 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। वहीं, डंगार इलेवन की टीम ने पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। डंगार इलेवन की टीम के बॉलर विकास ठाकुर ने दो ओवर में मात्र सात रन देकर पांच विकेट अपने नाम कर शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बाला जी वॉरियर और शिकारी इलेवन के बीच हुआ, जिसमें बाला जी वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 120 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी शिकारी इलेवन की टीम मात्र 73 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच में बाला जी वॉरियर की टीम विजयी रही और यह टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी। इस अवसर पर क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।