{"_id":"64df553f10398f75a406e670","slug":"ayushi-in-speech-and-vansh-got-first-place-in-poetry-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-4206-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में आयुषी तो कविता में वंश ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में आयुषी तो कविता में वंश ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
- जेजवीं स्कूल में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत करवाईं विभिन्न गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जेजवीं में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में भाषण, कविता, देश भक्ति गीत और तिरंगा झंडा बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
भाषण प्रतियोगिता में आयुषी ने पहला, आर्यन ने दूसरा और अर्चिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता में वंश ने पहला, अजय कुमार ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान हासिल किया। देश भक्ति गीत में वंदना ने पहला, अक्षिता ने दूसरा, साक्षी और सहेलियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तिरंगा झंडा बनाने की प्रतियोगिता में नव्य ने पहला, अंजली ने दूसरा, गौरांशी और एकाधना ने तीसरा स्थान हासिल किया। समारोह में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को देश के लिए तन,मन, धन न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देश के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। मंच संचालन वाणिज्य विषय के प्रवक्ता सतीश कुमार ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवक्ता तरसेम सिंह, प्रवक्ता रीना कुमारी, कला स्नातक देशराज भारती और प्रमिला कुमारी ने निभाई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित एनएसएस स्वयंसेवियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और गाइड ने भाग लिया।