फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   audicine for fair

Bilaspur News: सांस्कृतिक संध्या के लिए 105 कलाकारों के ऑडिशन

Tue, 11 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
audicine for fair
कल इंडियन सेमी क्लासिकल, क्लासिकल डांस के होंगे ऑडिशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन जारी हैं। किसान भवन में मंगलवार को आयोजित ऑडिशन में 105 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। इसमें उपमंडल झंडूता और उपमंडल श्री नयनादेवी जी के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकार शामिल रहे।

ऑडिशन अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में लिए गए। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को इंडियन सेमी क्लासिकल और क्लासिकल डांस के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। 15 मार्च को मिस कहलूर प्रतियोगिता के लिए भी ऑडिशन रखा गया है। इस ऑडिशन में सहायक लोक संपर्क अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर (संगीत वोकल) मनोहर लाल शर्मा और बाल पाठशाला बिलासपुर के संगीत अध्यापक नरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed