फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   atm working

राहत, एटीएम से निकलने लगे नोट

Fri, 11 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने का असर जिला में शुक्रवार को भी साफ देखा गया। लोग सुबह ही बैंकों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो गए। हालत ऐसी थी कि कई बैंकों में एक हजार तो कई में चार हजार एक्सचेंज हो रहा था। हालांकि शुक्रवार से जिला में एटीएम चलना भी शुरू हो गए हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन, पैसा निकालने वालों की जगह पैसा जमा करवाने और एक्सचेंट करवाने वालों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

बैंक में शुक्रवार को एक अनुमान के अनुसार 20 करोड़ के आसपास पुराने नोट जमा हुए हैं। लेकिन, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। बैंकों से पैसा मिलने के बाद बिलासपुर और घुमारवीं के बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचने शुरू हो गए हैं। इससे कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। दुकानदार श्याम लाल शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को वीरवार के मुकाबले अधिक लोग खरीदारी करने पहुंचे।
विज्ञापन


जिला में शुक्रवार सुबह से ही एसबीआई, पंजाब नेशनल, एचडीएफसी आदि बैंकों के एटीएम चलाना शुरू हो गए हैं। हालांकि कुछ एक बैंकों के एटीएम देर शाम को चलना शुरू हो गए हैं। लेकिन, जिला में पैसे निकालने वाले लोग नाममात्र के रहे। यहां सबसे अधिक कार्य पैसा जमा करवाने का हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से जिला के सभी डाकघरों में लोगों को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को डाकघरों में पैसा पहुंचा दिया गया है। शनिवार को लोगों को जिला के 28 डाकघरों में पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। जिला डाकघर के पोस्टमास्टर दयाराम ने बताया कि बिलासपुर और घुमारवीं में तो पैसा एक्सचेंज हो रहा था। लेकिन, कल से सभी जगह पैसा एक्सचेंज करना शुरू कर दिया जाएगा।


सभी बैंकों में पैसा एक्सचेंज करने के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। कहीं एक हजार तो कहीं चार हजार एक्सचेंज हो रहा है। नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रियंका चंदेल, पूनम चंदेल, सुदेश, बलदेव शर्मा आदि ने बताया कि उन्हें एक्सचेंज में एक हजार ही मिल पाए। बैक प्रबंधन का कहना था कि उनका खाता इस बैंक में नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed