फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ashwini Suhil becomes President of Kahlur Seva Samiti for the third time.

Bilaspur News: अश्विनी सुहील तीसरी बार बने कहलूर सेवा समिति के अध्यक्ष

Tue, 21 Jul 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ashwini Suhil becomes President of Kahlur Seva Samiti for the third time.
सर्वसम्मति से हुआ गठन, शैलेंद्र बक्शी चुने महासचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कहलूर सेवा समिति बिलासपुर की बैठक रविवार को विश्वकर्मा मंदिर, डियारा सेक्टर में समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार सुहील की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्तमान कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। नई त्रैवार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अश्विनी कुमार सुहील और शैलेंद्र बक्शी को लगातार तीसरी बार क्रमशः अध्यक्ष और महासचिव चुना गया। बैठक में महासचिव शैलेंद्र बक्शी ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान कार्यकाल में समिति ने 14 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 1.31 लाख रुपये का शगुन दिया। इसके अलावा दो छात्राओं की शिक्षा के लिए 51,700 रुपये का अनुदान, 141 गंभीर रोगियों, दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवारों और आपदा प्रभावित लोगों को 8,99,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद अध्यक्ष अश्विनी कुमार सुहील ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और पवन कुंदी, चंदन शर्मा को नई त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया। हाउस ने पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उसे अगले तीन वर्षों तक कार्य करने की जिम्मेदारी सौंप दी। नई कार्यकारिणी में कुलदीप चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार प्रताप सिंह भल्ला और शुभांगी को उपाध्यक्ष, रामजी दास शर्मा को कोषाध्यक्ष, पवन कुन्दी को संगठन सचिव, पीसी शर्मा को प्रेस सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता विपुल हांडा को कानूनी सलाहकार, चंदन शर्मा को लेखा निरीक्षक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed