{"_id":"fdb0bc3d0dbc544e45e4fa6e88c3e23e","slug":"aryan-school-topped-in-scince-quiz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान सम्मेलन में छाए आर्यन स्कूल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान सम्मेलन में छाए आर्यन स्कूल के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पनोह स्कूल में हुई जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के नन्हे वैज्ञानिकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्कूल की छात्रा सुनिधि और छात्र कर्ण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब सुनिधि और कर्ण शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर ने बताया कि लघु नाटिका प्रतियोगिता में स्कूल ने एंटीबायोटिक पर आधारित छोटी सी भूल शीर्षक नाटिका प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रतीक्षा, शौर्य, आफरीन, अभिनव एवं आकाश ने बेहतरीन भूमिका निभाई।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट रिपोर्ट में खुशी तृतीय, चित्रकला के जूनियर वर्ग में अपूर्वा द्वितीय और संजय शिवा तृतीय रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को तैयार करवाने में विज्ञान अध्यापकों में हिना, नीरू, सुनीता, मीनाक्षी व श्वेता शर्मा का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन