Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Apply online for admission to Jukhala College by July 10.

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में प्रवेश के लिए 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 05 Jul 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Apply online for admission to Jukhala College by July 10.
विद्यार्थी कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में दाखिला ले सकते हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी ने अन्य महाविद्यालय में प्रवेश लिया है और वह जुखाला कॉलेज में प्रवेश लेता है तो उस विद्यार्थी को पहले दी हुई फीस शत प्रतिशत वापस मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पिछले वर्ष छात्रवृत्ति के लिए 64 आवेदन भरे गए थे। यह सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित हुए। लाइब्रेरी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य के लिए भी खुली है। कॉलेज में कंप्यूटर लैब, खेल मैदान, बास्केटबाल कोट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। क्षेत्रवासियों ने कॉलेज में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए लाभकारी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed