फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag's development in sports will not be visible through the prism of Congress

Bilaspur News: कांग्रेस के चश्मे से नहीं दिखेंगे अनुराग के खेलों में किए विकास

Tue, 16 Apr 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anurag's development in sports will not be visible through the prism of Congress
-कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने किया पलटवार
विज्ञापन

-बोले, प्रदेश खेल विभाग ने एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने से झाड़ा है पल्ला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। कांग्रेस के चश्मे से इस विकास की कल्पना नही की जा सकती है और न ही इसे देखा जा सकता है। यह बात हॉकी इंडिया बिलासपुर के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कही।

हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों महासचिव विजय सोन, उप प्रधान देवेंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव राजीव शर्मा, कानूनी सलाहकार आर रघु, कार्यकारिणी सदस्य सतीश ठाकुर और अनिरुद्ध शर्मा ने कहा के कांग्रेस प्रवक्ता कुछ भी जानकारी साझा करने से पहले तथ्यों का अध्ययन कर लिया करें। कहा कि जिस हॉकी खेल की एस्ट्रो टर्फ बनने की बात कांग्रेस प्रवक्ता ने की है वह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश खेल विभाग को इसकी डीपीआर बनाने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार के खेल विभाग ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि हॉकी की एस्ट्रोटर्फ बनाने के लिए मौजूदा मैदान की डाइमेंशन ही पूरी नहीं है। इसकी जानकारी प्रवक्ता और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के खेल विभाग से ले सकता है, लेकिन यदि लोगों को भ्रमित करना ही उनका उद्देश्य है तो कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा की कि ऐसे नकारात्मक प्रचार से अच्छा होता यदि उन्होंने सरकार से इस विषय में उचित कदम उठाने के प्रयास किए होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता अपना भ्रामक प्रचार करना बंद करें, क्योंकि खेलों के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के ही प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि विदेश में भी हुई है। उसी के चलते आज हिमाचल का धर्मशाला स्टेडियम विश्व में पहले स्थान पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed