फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anshika got first place in the speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में अंशिका ने पाया पहला स्थान

Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Anshika got first place in the speech competition
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर एसवीएम स्कूल निहाल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता बचाव का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर की ओर से राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को एसवीएम स्कूल निहाल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या रीता वर्मा की ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को डेंगू रोग के लक्षण, बचाव एवं स्वच्छता के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को घर सहित आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत कर डेंगू से बचाव का संदेश दिया। स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने विद्यार्थियों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और समाज में डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनिष्का पहले स्थान, नव्या द्वितीय और दमीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपस्थित करीब 180 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed