फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function celebration in bilaspur collage

मां शारदे वीणा वादिनी... से गूंजा पंडाल

Wed, 13 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 13 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
annual function celebration in bilaspur collage
डिग्री कॉलेज बिलासपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सबसे पहले कॉलेज छात्राओं ने सरस्वती वंदना मां शारदे वीणा वादिनी... प्रस्तुत की, जिसे सुनकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन


मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें ईवा भाटिया, जय कुमार, मधु, ज्योति देवी, नीलम देवी, नेहा कुमारी, रविंद्र कुमार, सुष्मिता, मंजू देवी, वीना देवी, सुशील कुमार, चंपा, आरुषि, गौरव, वंदना, विजय कुमार, कृतिका, तनु, प्रेरणा, मनोज, स्वाति, पूर्णिमा, अभिनव, अश्वनी, अर्चना ठाकुर, बबिता, मेनिका, ममता, शिवानी, सपना, प्रियंका, अर्चना, रितेश नेगी, शिवम, विजय कुमार, सपना, शशि कुमार, सुनिल, गौरव कुमार, अजय पठानिया, अशोक, साहिल खान, शिवानी, रोहित, हरजीत, अजय, आकांक्षा, भवानी प्रिया, प्रेरणा कटोच, सुरभि शर्मा, कुमारी सुषमा, इंदु बाला व अर्चना देवी आदि शामिल रहे। इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर भावना ठाकुर, विवेक कुमार, सोमा देवी, नवीन वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, तेजस्वी शर्मा, सुभाष गुप्ता, श्रीराम कौशल, नंदलाल राही, नईम मोहम्मद, विमला देवी, मनोज कुमार और ईवा भाटिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितिका ने चंद्रकोस राग से बटोरी तालियां
वार्षिक समारोह में कॉलेज छात्र-छात्राओं ने प्रो. मीना वर्मा और प्रो. अरुणा भारद्वाज के नेतृत्व में शास्त्रीय और हिमाचली संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें अंजना, शिवानी, सुरभि वशिष्ठ, मधु, पंकज और रोहित ने हिमाचला-हिमाचला..., शिवानी ने आज अगर वो संवर गए होते... और हरजीत, नमिता, रक्षा, शिवानी, शिल्पा, क्षमा, रितिका चंद्रकांत ने सितार पर चंद्रकोंस राग प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा पल्लवी, ललिता, शिवांगी रघु, अंकिता, सुनिता, मानवी, वंदना, कंचल, वर्षा और ज्योति ने माए रे पराशरा..., शालू रे क्वाटरे..., प्यारी इंदरा..., तेरा-मेरा प्यार अड़िए... और मेरी प्रीति जंटा किती... पर पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की।



हेल्थ केयर और रिटेल मैनेजमेंट की कक्षाएं होंगी शुरू : बंबर
मुख्यातिथि बंबर ठाकुर ने कहा कि कॉलेज में आगामी सत्र 2016-17 में वोकेशनल डिग्री इन हेल्थ केयर और रिटेल मैनेजमेंट शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज की अन्य समस्याओं और मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरलोग क्षेत्र में करीब 15 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं, जिसके चलते वहां कॉलेज बनाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed