{"_id":"659fd9f1cf1b71800607da49","slug":"annual-function-celebrated-in-nav-chetna-public-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11544-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नव चेतना पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नव चेतना पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। नव चेतना पब्लिक स्कूल लेहड़ी सरेल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नव चेतना शिक्षा समिति लेहड़ी सरेल की प्रबंधक मोनिका ठाकुर ने की। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी और सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर अछर सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह में प्राची, उसकी सहेलियों ने सरस्वती वंदना, पहली, दूसरी कक्षा के आद्विक, रिधान, अक्षत, काव्य, उसके दोस्तों ने दादा-दादी, नाना-नानी, स्वागत गान, आरुही, उसकी सहेलियों ने धोबिन पानी ये जो चली, नवमी से रुचिका और उसकी सहेलियों ने भजन-भजन करो भरी जवानी में, लड़कों ने नशा मुक्ति, वृद्ध आश्रम, संस्कार, मोबाइल के दुष्परिणाम पर नाटक द्वारा प्रस्तुति और समाज में चल रही इन बुराइयों को दूर करने की शिक्षा दी। मुख्यातिथि ने अपराजिता, प्रीतिका, प्रणव, वेदांश, आराध्या, आरुषि, स्वाति, यूनिका, अन्नया, समक्ष, प्रांजलि, अदिति, अर्पिता, अक्षरा, अक्षत, शौर्य, सृष्टि, अंशिका, कृतिका, प्राची, हिमानी, गौरी, नीरज, ऋतुराज और अन्य को सम्मानित किया। इससे पहले विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने जीवन में खूब मेहनत करने और समाज में चल रही बुराइयों से बचने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने ऩे के लिए प्रेरित करें। बच्चों के जीवन में सफलता के लिए अभिभावकों और अध्यापकों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को ग्यारह हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की। इस मौके पर विद्यालय संस्थापक खूब सिंह ठाकुर, समाजसेवी सुरम सिंह, टेकचंद, जयचंद, अमर सिंह, पीटीए प्रधान सोहनलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, पवन ठाकुर, सतीश कुमार, बबीता, रीना, नीतू कुमारी, अंजना कुमारी, लता कुमारी, अनीता और अन्य उपस्थित रहे।