फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anmol took oath as CSCA President

Bilaspur News: अनमोल ने ली सीएससीए के अध्यक्ष पद की शपथ

Sun, 20 Oct 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anmol took oath as CSCA President
-घंडालवीं कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए गठित सीएससीए की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

प्राचार्य ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अनमोल शर्मा ने अध्यक्ष, शैलजा ठाकुर ने उपाध्यक्ष, भारती ने सचिन, पूजा देवी ने संयुक्त सचिव पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। इसी प्रकार प्रिया ठाकुर को कक्षा प्रतिनिधित्व, लोकेश कुमार को खेलकूद गतिविधियों, तमन्ना को सांस्कृतिक गतिविधियों के सदस्य, निखिल चौहान और अंकुश को क्रमश सड़क सुरक्षा क्लब, ईको क्लब के सदस्य के रूप में अन्य प्राध्यापकों ने शपथ दिलाई। प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सीएससीए के प्रभारी प्रो. पवन कुमार सीएससीए के उद्देश्यों से सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रो. रवि, प्रो. वीरेंद्र शर्मा, प्रो. कंचन ठाकुर, प्रो. सुदेश कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, दीपक, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed