{"_id":"5e1b4c5a8ebc3e87cc2f2392","slug":"animals-bilaspur-news-sml320790363","type":"story","status":"publish","title_hn":"काऊ सेंक्चुरी के लिए नहीं हो पाया कोरम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काऊ सेंक्चुरी के लिए नहीं हो पाया कोरम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। काऊ सेंक्चुरी और ब्रिडिंग फार्म बनाने के लिए रविवार को एनओसी के लिए रखी गई आमसभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामसभा में कोरम पूरा न होने के कारण इस मामले पर चर्चा नहीं हो पाई। अब पंचायत में अगली ग्रामसभा 26 जनवरी को रखी गई है जिसमें इस कार्य को एनओसी देने के लिए लोगों के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। हालांकि पंचायत प्रतिनिधि इस कार्य को करने के हक में है और जिला प्रशासन को इसमें सहयोग कर रहे हैं लेकिन इसके पहले एनओसी के लिए ग्राम सभा में पंचायत के लोगों से चर्चा करके ही एनओसी दी जाएगी जिसके बाद ही आगे का कार्य किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि धार-टटोह पंचायत में पिछले दो सालों से काऊ सेंक्चुरी और ब्रीडिंग फॉर्म प्रस्तावित है। इसके तहत पंचायत के वन विभाग की 300 के करीब भूमि पर यह काऊ सेंक्चुरी और ब्रिडिंग फार्म बनना है लेकिन पंचायत की एनओसी न मिलने के कारण अभी तक कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है। अगर पंचायत से इसके लिए एनओसी का प्रस्ताव पारित हो जाता है तो जल्द ही जिला में घूमने वाले लगभग 777 लावारिस पशुओं को एक जगह ठिकाना मिल जाएगा। वहीं जिले में लावारिस पशुओं से होने वाली समस्याओं से भी लोगों को राहत मिलेगी।
ग्राम पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने कहा कि वो इस कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया था लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण इस पर चर्चा नहीं हो पाई। कहा कि 26 जनवरी को आगामी आमसभा आयोजित की जाएगी। जनता के सहयोग से उसमें इस प्रस्ताव को पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
.