{"_id":"661e5d91dddcd11e000a639d","slug":"anger-among-traders-due-to-summer-festival-fair-not-removing-temporary-shops-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116001-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव मेले अस्थायी दुकानें नहीं हटने से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव मेले अस्थायी दुकानें नहीं हटने से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, एक दिन के अंदर दुकानें हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में ग्रीष्मोत्सव मेले के दौरान बाहरी व्यापारियों द्वारा लगाई अस्थायी दुकानों को अभी तक न हटाने पर घुमारवीं व्यापार मंडल ने रोष प्रकट किया है। मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संवेदना संस्था के सदस्यों के साथ तहसीलदार घुमारवीं को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने एक दिन के भीतर इन सभी दुकानों को हटाए जाने की मांग की।
ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि इस आयोजन के दौरान प्रशासन का रवैया स्थानीय व्यापारियों के प्रति ठीक नहीं रहा है। यदि प्रशासन स्थानीय दुकानदारों का सहयोग नहीं करता है तो अगले साल होने वाले इस आयोजन में स्थानीय व्यापारी किसी भी तरह का सहयोग प्रशासन के साथ नहीं करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल ने प्रशासन को बताया कि व्यापार मंडल द्वारा ग्रीष्मोत्सव के शुरू होने से पहले ही प्रशासन को इस उत्सव के लिए सहयोग राशि देने के साथ ही एक ज्ञापन के जरिए मांग की गई थी कि इस उत्सव के समापन के तीन दिन के भीतर इन सभी अस्थायी दुकानों को हटाया दिया जाए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इन दुकानों को हटाना उचित नहीं समझा। जबकि इन दुकानों के कारण स्थानीय दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय दुकानदार पहले ही गांव-गांव जाकर फेरी लगाकर सामान बेचने वाले बाहरी व्यापारियों के कारण आर्थिक नुकसान उठाने रहे हैं। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो प्रशासन द्वारा स्थानीय व्यापारियों को ही समझौता करने के लिए मजबूर किया गया। उसके बाद अब शहर में आयोजित होने वाले ग्रीष्मोत्सव में भी प्रशासन बाहरी व्यापारियों का ही साथ दे रहा है।