फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   An amount of five lakhs has been sanctioned for the construction of the road in Duhak village: Vivek

डूहक गांव के सड़क निर्माण के लिए पांच लाख की राशि मंजूर : विवेक

Thu, 10 Apr 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
An amount of five lakhs has been sanctioned for the construction of the road in Duhak village: Vivek
डूहक गांव पहुंचे कांग्रेस नेता विवेक कुमार का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद
-बोले, भाजपा विधायक ने विकास के लिए नहीं किया सही तरीके से विधायक निधि का प्रयोग
विज्ञापन

-लोगों को दी प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सुन्हाणी के डूहक गांव में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विवेक कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग उनके समक्ष रखी गई थी, जिसके चलते पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। कहा कि विधायक न होने के कारण उनके पास फिलहाल कोई भी विधायक निधि उपलब्ध नहीं है, अन्यथा विकास कार्य और भी तेज गति से हो सकते थे। उन्होंने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के लिए विधायक निधि का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि कई बार लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होती, जिससे वे लाभ से वंचित रह जाते हैं। यदि लोग उन्हें इस बारे में अवगत कराएंगे, तो योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। कहा कि यदि स्थानीय लोग मांग करें, तो सरकारी योजनाओं को लेकर सरकारी विभागों के सहयोग से यहां शिविरों का आयोजन किया जा सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार सुरजन सिंह, उप प्रधान विक्रम परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज राणा, प्रदेश सचिव शिवम शर्मा, रामपाल, प्रकाश, अनिल, धीरज सिंह, भूपिंदर कुमार, अंकुश परमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed