{"_id":"575ef01b4f1c1b947d11b7cd","slug":"amna-ludhiyana-won-wersling-gaharnvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहड़वी छिंज की माली लुधियाना के अमना के नामludhiyana ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहड़वी छिंज की माली लुधियाना के अमना के नामludhiyana
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता(बिलासपुर)।
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
गेडवीं में दंगल प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत गेहड़वीं के श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। जन सहयोग से करवाए इस दंगल में कई नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की बड़ी माली पर लुधियाना के अमना ने कब्जा किया।
विज्ञापन
उन्हें 3100 रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता अमृतसर के जग्गी को 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। जबकि छोटी माली के विजेता भटिंडा के सुखविंद्र को 2100 रुपये और चांदी का कंगन और उपविजेता अमृतसर के भोला को 2100 रुपये की राशि भेंट की गई। दंगल के समापन पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अनूप महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गेहड़वीं के प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान सुनील नड्डा, पूर्व प्रधान सुशील नड्डा, जांगला पंचायत प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान अनिल चंदेल, समाजसेवी बिट्टू सोनी, गुग्गा मंडली के मुखिया गज्जन राम, हरदेव, संजीव महाजन, मदन लाल गौतम, अमृत लाल, पवन, प्रकाश चंद, राकेश शांडिल्य, अनंत राम, धनीराम, श्रवण कुमार, अमरनाथ शर्मा, पवन शास्त्री, मनोहर लाल, रोशन लाल, पंकज कुमार, नवीन और सोहन लाल सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन