{"_id":"6665b57c42eba322cd00e5f1","slug":"amla-myrobalan-neem-and-khair-plants-distributed-on-foundation-day-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118606-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्थापन दिवस पर बांटे आंवला, हरड, नीम और खैर के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्थापन दिवस पर बांटे आंवला, हरड, नीम और खैर के पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शितिकंठ कल्याण एवं विकास संस्था ने मनाया स्थापना दिवस
- शिविर में 58 लोगों ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। शितिकंठ कल्याण एवं विकास संस्था ने अपने स्थापना दिवस पर रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर पन्याला के प्रांगण में तीसरे रक्तदान शिविर और मुफ्त औषधीय पौधों के वितरण संबंधी समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 58 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। शिविर में किसानों को विल्व पत्र, तिली कनेर, अपराजिता, खैर, बैर, आंवला, हरड, करंज, परिजात, नीम, अर्जुन आदि औषधीय पौधे बांटे गए।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था के माध्यम से तीन लाख आयुर्वेद औषधीय पौधे किसानों को मुफ्त वितरित गए हैं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वित्त सचिव से सेवानिवृत्त अमर चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और वन आयुर्वेद औषधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में रक्तदान करना और दूसरों के जीवन को बचाना एक महान दान है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने सभी रक्तवीरों को औषधि पौधे, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। विशेष अतिथि सेवानिवृत्त कृषि उप निदेशक डॉ. रवि शर्मा ने कहा कि कड़ी पता, तुलसी के पत्ते हर रोज व्यक्ति को खाने चाहिए। छाछ हर व्यक्ति को पीनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव मंदिर पन्याला के मुख्य संयोजक धर्मवीर बाबा ने की। मंच का संचालन समाजसेवी एवं किसान नेता बृज लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. डी आर चौहान, नेहा संस्था के मुख्य संयोजक पवन बरूर, मुख्य संयोजक प्रगति समाज समिति सुनील कुमार, सुनील चंदेल, बृजलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।