फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ambedkar had put Ashoka Chakra in the flag of India: Randhir

आंबेडकर ने भारत के झंडे में लगाया था अशोक चक्र : रणधीर

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar had put Ashoka Chakra in the flag of India: Randhir
ग्राम पंचायत छड़ोल में आयोजित भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुष्पांजलि अ - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भाजपा श्री नयनादेवी जी मंडल ने भीमराव आंबेडकर जयंती लोअर छड़ोल गांव और ग्राम पंचायत भोली के गांव भोली में धूमधाम से मनाई। इस दौरान प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता व राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ प्रोफेसर और संपादक थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश में हुआ था।
विज्ञापन

भारतरत्न भीमराव आंबेडकर 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं के सबसे बेहतर जानकार थे। कहा कि वे जातिप्रथा और ऊंच-नीच के भेदभाव को बचपन से देखते आए थे और इसके स्वरूप उन्होंने काफी अपमान का सामना किया। कहा कि भारत के झंडे में अशोकचक्र लगाने वाले डॉक्टर आंबेडकर ही थे। शर्मा ने कहा कि लोअर छड़ोल में 9 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं, भोली पंचायत में 4 लोग भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और प्रदेश और केंद्र में चल रही भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोअर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष छोटा राम सुरैहली, लोअर मंडल अनुसूचित जाति अध्यक्ष रामकृष्ण, मंडल महामंत्री प्रकाश ठाकुर, रूपलाल भट्टी, प्रधान ग्राम पंचायत भोली रेखा भाटिया, उपप्रधान पंचायत छड़ोल भगतराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed