{"_id":"69c278b7ab8df84d940ecac9","slug":"allegation-of-misbehavior-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156598-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मरीज से दुर्व्यवहार के मामले में बीएमओ को सौंपा शिकायत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मरीज से दुर्व्यवहार के मामले में बीएमओ को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन
अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर लगे हैं दुर्व्यवहार करने के आरोप
वरिष्ठ नागरिक सभा ने कार्रवाई करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में एक सुरक्षा कर्मी पर मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। गत बुधवार रात हुई इस घटना को लेकर वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने खंड चिकित्सा अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
सभा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष रूप लाल शर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव सेऊ के निवासी वरिष्ठ नागरिक बिशन दास शामा को अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की ओर से उसका उपचार शुरू किया गया। आरोप है कि उपचार के दौरान ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी प्रदीप कुमार ने मरीज के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे जबरन अस्पताल के बेड से उठाकर घर भेज दिया। इतना ही नहीं मरीज की गंभीर स्थिति के बावजूद जबरन टैक्सी में बैठाया गया और किराये के पैसे भी उसी से वसूले गए। जबकि वे चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं थे। सभा के प्रधान रूप लाल शर्मा ने इस घटना को बेहद निंदनीय और अमानवीय करार देते हुए कहा कि जिस मरीज का उपचार पहले से टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसे इस तरह बीच इलाज में अस्पताल से बाहर करना मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। उन्होंने बताया कि अगले ही दिन मरीज को मजबूरन पीजीआई ले जाना पड़ा जहां उनका उपचार जारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी के खिलाफ पहले भी दुर्व्यवहार करने की शिकायत सामने आती रही हैं, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह लापरवाही न केवल मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि अस्पताल की साख को भी गहरा नुकसान पहुंचा रही है। वरिष्ठ नागरिक सभा ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषी सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो सभा को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर सभा के सदस्य हरि सिंह ठाकुर, डॉ. अमरनाथ, मनमोहन भट्टी, श्यामलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।