फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All BJP fronts will play a decisive role in the 2027 assembly elections: Vaidya

विस चुनाव 2027 में भाजपा के सभी मोर्चा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : वैद्य

Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
All BJP fronts will play a decisive role in the 2027 assembly elections: Vaidya
कोठीपुरा में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती पायल वैद्य। स्रोत: भाजपा
कोठीपुरा में आयोजित हुआ भाजपा मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में भाजपा के सभी मोर्चे निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कोठीपुरा में शनिवार को हुए क्षेत्र के मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन में कही।

उन्होंने सभी मोर्चों से प्रत्येक बूथ पर संगठन की टीम तैयार करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चुनावी वादों से लेकर गारंटियों तक, सरकार कुछ भी पूरा नहीं कर पाई। विकास कार्य ठप पड़े हैं और पिछली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं। यहां तक कि सड़कों की मरम्मत जैसे बुनियादी कार्यों में भी सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत देने में विफल रहने के बाद सरकार अब आपदा के बहाने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव स्थगित कर लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी, जिसमें श्री नयना देवी जी क्षेत्र से 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण चंदे, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सत्यदेव शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव रूप लाल भट्ट, अपर मंडल अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर, लोअर मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी गुरुबख्श सिंह, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम लाल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed