{"_id":"66435eea4c4e0c070d02356f","slug":"akshita-became-president-by-winning-by-80-votes-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117312-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अक्षिता 80 वोट से जीत कर बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अक्षिता 80 वोट से जीत कर बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कन्या पाठशाला में अध्यक्ष पदों के लिए हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव उत्सव मनाया गया। इसमें स्कूल कार्यकारिणी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करवाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने की।
इस दौरान छात्राओं को चुनाव की अधिगम प्रक्रिया के साथ उन्हें राजनीतिक तथ्यों और लोकतांत्रिक तौर-तरीकों से भी अवगत करवाया। अध्यक्ष पद के लिए अक्षिता ठाकुर, दीपांशी, कामिनी शर्मा, स्नेहा किरण, तानिया राव ने नामांकन भरा था। चुनाव में अक्षिता 80 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष और कामिनी शर्मा 77 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष चुनी गईं। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस मतदान को कराने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राजनीतिक और लोकतांत्रिक तौर तरीकों से अवगत करवाना है। इस दौरान राजेश राव, वंदना, विजय राणा, सोनिका शर्मा, शैफाली डोगरा, लता, विकास पुंडीर आदि उपस्थित रहे।