{"_id":"69e612f2d22550bb8407c1a2","slug":"aiims-will-coordinate-with-bilaspur-hospital-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158358-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल के साथ एम्स का होगा कोआर्डिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल के साथ एम्स का होगा कोआर्डिनेशन
Mon, 20 Apr 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर।
आपात मरीज रेफर करने से पहले पोर्टल पर देनी होगी सूचना
गंभीर रोगियों के पहुंचने से पहले तैयार रहेंगे एम्स के चिकित्सक
धर्मेद्र सिंह बोज्ञाटो
बिलासपुर। गंभीर और आपातकालीन मरीजों के बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर और क्षेत्रीय अस्पताल के बीच अब सीधा समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके तहत मरीजों को रेफर करने से पहले क्षेत्रीय अस्पताल को विशेष पोर्टल पर पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी, ताकि मरीज के एम्स पहुंचने से पहले वहां चिकित्सक और जरूरी संसाधन तैयार रह सकें।
इस नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों के उपचार में लगने वाला समय बचेगा और अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू किया जा सकेगा। विशेष रूप से हृदयाघात, सड़क दुर्घटनाएं ब्रेन स्ट्रोक और अन्य गंभीर मामलों में यह प्रणाली काफी कारगर साबित होगी। एम्स बिलासपुर के निदेशक ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सकों के साथ बैठक कर इस व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। बताया गया कि आपात सेतु डाटा इन नामक पोर्टल के माध्यम से रेफर किए जाने वाले मरीज की स्थिति, प्राथमिक उपचार, जांच रिपोर्ट और अन्य जरूरी जानकारी पहले ही साझा करनी होगी। बैठक में तय किया गया कि पहले चरण में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी जल्द इसमें शामिल किया जाएगा। रेफरल प्रक्रिया को सुगम और तेज बनाकर मरीजों की जान बचाने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा आने वाले समय में मनाली, नेरचौक और कुल्लू अस्प्ताल को भी इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। संवाद
इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ . शशि दत्त शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और एम्स बिलासपुर में आपातकालीन में मरीजों को रेफर करने के लिए आपात सेतू पोर्टल अपलोड किया है। बिलासपुर अस्पताल में मरीजों को रेफर करने से पहले इस पोर्टल में चिकित्सकों को सूचना देना होगा ताकि एम्स में ऑपरेशन और अन्य इलाज के लिए चिकित्सक पहले से तैयार रहें। इस से मरीजों को समय पर इलाज भी मिलेगा और समय भी बचेगा।