फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS raises awareness among patients and their attendants about eye health

Bilaspur News: एम्स में मरीजों-तीमारदारों को आंखों की सेहत के प्रति किया जागरूक

Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
AIIMS raises awareness among patients and their attendants about eye health
एम्स बिलासपुर विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली निकालते अधिकारी व चिकित्सक। स्रोत: एम्स प्रबंधन
8 से 14 मार्च तक मनाया जा रहा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में वर्ल्ड ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर लोगों को आंखों की सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसमेें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने समय-समय पर आंखों की जांच करवाने का संदेश दिया।

चिकित्सकों ने बताया कि ग्लूकोमा यानी काला मोतिया एक मौन खतरा है, जो शुरुआती चरण में अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ता रहता है और समय पर इलाज न होने पर आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए नियमित जांच करवाना जरूरी है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने काला मोतिया के कारण, लक्षण और इसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि समय पर जांच और सही इलाज से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


जागरूकता बढ़ाने के लिए लघु नाटक (स्किट) का मंचन किया गया और एम्स परिसर में रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ और मरीज शामिल हुए। रैली के माध्यम से ग्लूकोमा और आंखों की नियमित जांच के महत्व का संदेश सभी उपस्थित लोगों तक पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, आंखों की नियमित जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही ग्लूकोमा से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह 8 से 14 मार्च तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed