Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur honored with the Environmental Excellence Award.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Bilaspur honored with the Environmental Excellence Award.
पर्यावरण संरक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित हुए एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक टीम
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

हरित परिसर विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की हुई सराहना


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। एम्स बिलासपुर की ओर से कुलसचिव डॉ. राकेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता आशीष पटियाल ने पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान राशि ग्रहण की। यह सम्मान एम्स बिलासपुर द्वारा हरित परिसर विकास, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, वैज्ञानिक अपशिष्ट निस्तारण, स्वच्छता संवर्धन तथा पर्यावरण-अनुकूल अधोसंरचना विकसित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मान्यता है। संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हुए विभिन्न नवाचारों और टिकाऊ व्यवस्था को अपनाया है।
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को पूरे एम्स परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में संस्थान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा। यह सम्मान न केवल एम्स बिलासपुर की उपलब्धि है, बल्कि प्रदेश में पर्यावरणीय जागरूकता और हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed