फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur First in PG Quiz

Bilaspur News: पीजी क्विज में एम्स बिलासपुर प्रथम

Thu, 02 Jul 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Bilaspur First in PG Quiz
डॉ. अनु बाबू और डॉ. तमन्ना ने जीता पुरस्कार
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष, शिक्षकों को भी अकादमिक भूमिकाओं के लिए मिला सम्मान
शिमला में आयोजित सम्मेलन में शोध पत्र किए प्रस्तुत
इन्फ्लुएंजा टीकाकरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश चैप्टर ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) के छठे वार्षिक सम्मेलन में एम्स बिलासपुर के सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विभाग की तृतीय वर्ष की पीजी रेजिडेंट डॉ. अनु बाबू और द्वितीय वर्ष की पीजी रेजिडेंट डॉ. तमन्ना नेगी ने स्नातकोत्तर क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों रेजिडेंट चिकित्सकों ने सम्मेलन के दौरान अपने वैज्ञानिक शोध पत्रों की मौखिक प्रस्तुति भी दी। यह दो दिवसीय सम्मेलन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय कम्युनिटी-लेड इनोवेशंस फॉर रेजिलिएंट एंड हेल्दी हिल इकोसिस्टम रहा, जिसमें प्रदेश और देशभर से सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा शोधकर्ताओं ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश चैप्टर आईएपीएसएम के उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम पराशर ने इन्फ्लुएंजा टीकाकरण पर व्याख्यान देते हुए वयस्क टीकाकरण की आवश्यकता और रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विभाग की अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. मीनल ठाकरे ने वैज्ञानिक शोध पत्र प्रस्तुति सत्र की अध्यक्षता की और उन्हें बेस्ट सीनियर फैकल्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवप्रीत ने स्नातकोत्तर क्विज प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपमा धीमान ने इबोला वायरस प्रकोप विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उभरती संक्रामक बीमारियों पर चर्चा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed