{"_id":"650ddd27bf6d32b9dd06114b","slug":"agitation-of-bjp-in-vidhan-sabha-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-5983-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विधानसभा घेराव के लिए बिलासपुर \nसे जाएंगे दो हजार भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विधानसभा घेराव के लिए बिलासपुर से जाएंगे दो हजार भाजपा कार्यकर्ता
Fri, 22 Sep 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने बैठक में लिया तैयारियों का जायजा
बोले,प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर हुई नाकाम साबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा की बिलासपुर जिला इकाई ने प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एक के बाद एक लिए जा रहे जनविरोधी फैसलों के विरोध में शिमला में 25 सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले से लगभग दो हजार कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन करके पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सांख्यान ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। पिछले नौ माह में सरकार ने केवल जनविरोधी फैसले लेने का ही काम किया है। भाजपा सरकार के समय जरूरत और लोगों की मांग के आधार पर विभिन्न विभागों के नए संस्थान खोलने के साथ ही कई संस्थानों को अपग्रेड किया था। कांग्रेस की सरकार बनते ही बदले की भावना से काम करते हुए बिना सोचे-समझे एक हजार से अधिक संस्थान बंद और डिनोटिफाई कर दिए गए। इसकी वजह से लोगों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने और किसानों से गोबर खरीदने जैसी 10 गारंटियां दी थीं। नौ माह बीत चुके हैं, लेकिन एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। चुनाव में कांग्रेस के वादों पर भरोसा करके उसे सत्ता में लाने वाली जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। आलम यह है कि कांग्रेस नेता सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यालयों में जाकर डरा-धमका रहे हैं। इनसे दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आपदा से निपटने में नाकाम रही सरकार अब राहत आवंटन में भाई-भतीजावाद कर रही है। प्रभावित लोगों को दरकिनार करके चहेतों को राहत बांटी जा रही है। सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के विरोध में 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 500-500 कार्यकर्ता शिमला जाएंगे।