फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   aggitatin postphoned

सवर्ण मोर्चा का अनशन छठे दिन स्थगित

Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
aggitatin postphoned
बिलासपुर। देवभूमि सवर्ण मोर्चा और देवभूमि क्षत्रिय संगठन बिलासपुर इकाई का क्रमिक अनशन छठे दिन सभी साथियों को जूस पिलाकर स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उपायुक्त पंकज राय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चंदेल और प्रदेश अध्यक्ष महिला उषा ठाकुर उपस्थित रहीं। विजय चंदेल ने कहा कि प्रदेश भर में पिछले पांच दिन से क्रमिक अनशन जारी रहा। कोई भी संज्ञान न लेना सरकार की सवर्ण समाज के प्रति उदासीनता, संवेदनहीनता और अनदेखी को दर्शाता है। दोनों ही राजनीतिक दलों के विधायक और नेता इस कद्र संवेदनहीन हो गए हैं कि 62 लाख सवर्ण समाज के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के बारे में बोलना तो दूर अनशन पर बैठे लोगों से बात करना भी उचित नहीं समझा। इस मौके पर प्रदेश प्रचार मंत्री अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष जयंत टंडन, निशा, जिलाध्यक्ष रचना शर्मा, सरिता परमार, भूप सिंह, मस्त राम, लवली, रिजुल, पंकज पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येन शर्मा, अखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं छठे दिन क्रमिक अनशन तोड़कर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्वारघाट से रैली निकाली गई। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने नेताओं की रिहाई के लिए एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed